कस्बा हसनपुर के मां ओमवती कालेज मे आपकी संगीनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
August 21st, 2019 | Post by :- | 617 Views

हसनपुर पलवल (मुकेश वशिष्ट) :-  आज कस्बा हसनपुर के मां ओमवती कालेज मे पुलिस विभाग के द्वारा एम.एस.सी. इंडिया प्राईवेट लिमिटेड और डिवनीटी सर्विस गुरूग्राम के सहयोग से आपकी संगीनी कार्यक्रम का आयोंजन किया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रधान सिपाही मनजीत ने बतलाया कि आज कस्बा हसनपुर के मां ओमवति कालेज के प्रांगण मे आयोजित इस कार्यक्रम मे थाना हसनपुर के पुलिस कर्मचारियो, महिला थाना से दुर्गा शक्ति टीम प्रभारी महिला ए.एस.आई सुमित्रा, महिला प्रधान सिपाही अनिता डिविनटी सर्वस के कलाकारो व कालेज के छात्र व छात्राओ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत छात्र व छात्राओ को महिला सस्कतीकरण, महिलाओ व बच्चो के साथ होने वाले छेडछाड के अपराधो व महिलाओ व बच्चों के अधिकारो के बारे मे जागरूक किया गया। सबसे पहले बच्चो व महिलाओ को उनके साथ होने वाले अपराधो के बारे मे जानकारी दी गई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

उसके बाद एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। जिसमे नाटक के माध्यम से महिलाओ पर होने वाले अत्याचारो के बारे मे जानकारी दी गई। आपतिजनक स्थिती से निपटने के लिये आत्म रक्षा की ट्रेनिंग दी गई। टीम लीडर कविता सारन ने बतलाया कि इस कार्यक्रम का उददेश्य महिलाएं व बच्चो को इस प्रकार के अपराधो से निपटने व आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही करने के तरीको के बारे मे समझाया गया। उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करना है। उन्होने कहा कि महिलाए अपने आपको अकेला ना समझे।

उनके उपर हो रहे अत्याचारो के बारे मे शिकायत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन उनके साथ है। महिलाओ की सुरक्षा के लियें 1091 हैल्पलाईन है। जिस पर महिलाओ के द्वारा ही उनकी शिकायत को सुना जाता है और तुरन्त कार्यवाही की जाती है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रषासन सतर्क है। महिला एएसआई सुमित्रा व उनकी टीम ने महिलाओ व बच्चो को दुर्गा शक्ति एप के बारे मे जानकारी दी। पलवल पुलिस व एम.एस.सी कम्पनी जनौली के द्वारा हर माह इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review