डीएलएसए अम्बाला के मार्गदर्शन में ऑब्जर्वेशन होम, अम्बाला में पौधारोपण अभियान आयोजित ।
अंबाला :अशोक शर्मा
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के निर्देशन में ऑब्जर्वेशन होम अम्बाला में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलंटियर श्रीमती बिम्पी रेखी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों एवं उपस्थित स्टाफ को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान ऑब्जर्वेशन होम परिसर में पौधे लगाए गए तथा सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया। यह अभियान पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर: 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर: 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।