मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना।
July 21st, 2026 | Post by :- | 9 Views

अंबाला:अशोक शर्मा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को उपमंडल नारायणगढ़ के गांव मिर्जापुर माजरा एवं गांव भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सबसे पहले गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय जय सिंह के निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय जय सिंह (68 वर्ष) का 15 जुलाई 2026 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गांव भूखड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजपाल भूखड़ी के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय राजपाल भूखड़ी का 20 जुलाई 2026 को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के भाई चंदन सैनी, नम्बरदार सुरेश पाल, एसडीएम शिवजीत भारती, डीएसपी सूरज चावला, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीपीओ जोगेश कुमार, हनीश सैनी, विकास सैनी, जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन पवन गुर्जर, मार्किट कमेटी चेयरमैन नरेंद्र राणा कुराली, सी एम विंडो एमिनेंट पर्सन जसविन्द्र सिंह बख्तुआ, कर्म सिंह भूखड़ी, पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, खुशीराम सैनी, मंगू राम कंजाला, प्रवीण धीमान, अनूप सिंह, मास्टर बलजीत सिंह, कृष्ण धारी, सरपंच मनमोहन सिंह, अश्वनी कुमार, महेंद्र पाल नन्दूवली, ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।