जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग आगामी 20 जुलाई 2026 को जवाहर कला केंद्र, रंगायन सभागार, जयपुर में आयोजित होने वाले “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन-2” के ग्रैंड फिनाले में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।“आपणी माटी, आपणो राजस्थान” थीम पर आधारित इस विशेष आयोजन का उद्देश्य राजस्थान की भाषा, लोककला, संस्कृति, परंपरा और युवा प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
राजस्थान की भाषा, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले श्री जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगी। आयोजकों का विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से और अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित होगी।
“ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन-2” केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा के साथ राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


